खाना परोसने में हुई देरी, तो पति ने पत्नी की कनपटी पर रखकर चला दी गोली, मौके पर दम तोड़ा

अशोक ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए दोनों शांत हो गए। फिर अशोक ने खाना मांगा तो खाना लाने में कुछ देरी हो गई जिसे लेकर दोनों फिर उलझ गए।

गाजियाबाद। दिल्‍ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के कविनगर क्षेत्र के मानसरोवर पार्क कॉलोनी में एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। पत्‍नी की मौके पर ही मौत हो गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने डिनर परोसने में देरी की थी। फिलहाल पुलिस ने हत्‍यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

खाना परोसने में हुई देरी, तो पति ने पत्नी की कनपटी पर रखकर चला दी गोली, मौके पर दम तोड़ा

जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अशोक कुमार (60) है और वो ट्रांसपोर्ट का काम करता है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े 11 वह शराब पीकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही पत्नी सुनैना ने शराब पीने के कारण नाराजगी जताई और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अशोक ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए दोनों शांत हो गए। फिर अशोक ने खाना मांगा तो खाना लाने में कुछ देरी हो गई जिसे लेकर दोनों फिर उलझ गए।

आरोप है कि अशोक ने गुस्से में तमंचा निकालकर पत्नी को गोली मार दी। पहली गोली मिस हो गई और दूसरी गोली सुनैना के सिर में लगी। गोली लगते ही सुनैना जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में अशोक के बेटे रिंकू ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब के नशे में होने व पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

अशोक को पता है कि घायल है उसकी पत्‍नी

नशे में पत्नी की गोली मार कर हत्या करने के बाद अशोक पुलिस हिरासत में कविनगर थाने पहुंचा। पुलिस हिरासत में नशा उतरने के बाद सबसे पहले अपनी पत्नी का हाल पूछा और उसका अच्छा से अच्छा इलाज करवाने की बात कही। अशोक ने कहा कि उससे नशे में गोली चल गई थी। वहीं उसने अपनी पत्नी को बचाने की बात भी की। पत्नी की मौत की नहीं दी गई जानकारी आरोपी अशोक हृदय रोग से ग्रसित है और उसे दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। नशे में उसने गोली चला दी लेकिन उसे पता है कि उसकी पत्नी घायल है। पुलिस ने भी उसे पत्नी के घायल होने की जानकारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+