CCTV Video: किशोरी पर चाकू से हमला कर भाग रहा था सनकी, पहले भीड़ ने की मरम्मत, फिर एनकाउंटर
यूपी के गाजियाबाद में बीते गुरुवार एक 16 वर्षीय लड़की पर दूसरे समुदाय के लड़के ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं अब इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमे आरोपी चाकू लेकर दौड़ता नजर आ रहा है। साथ ही आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी अनुसार, गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में पीड़ित नाबालिक युवती के पिता और आरोपी युवक 'शौकीन' एक साथ मजदूरी का काम करते हैं। आरोपी का लड़की के घर पर पहले से आना-जाना है। गुरुवार की दोपहर लगभग 4 बजे जब पीड़ित युवती के पिता घर पर मौजूद नहीं थे, तभी आरोपी शौकीन घर में दाखिल हुआ और लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

शौकीन ने युवती पर एक के बाद एक कई वार किये, जिससे युवती बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हे देख आरोपी शौकीन भाग खड़ा हुआ। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने शौकीन का पीछा कर उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। साथ ही घायल लड़की को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
Recommended Video
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुयायना कर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियुक्त शौकीन को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी मोदीनगर लाया गया था। इसी दौरान जब सीएचसी का एक गेट बन्द होने के कारण उसे बाहर उतारकर पैदल ही अन्दर लाया जा रहा था, तभी उसने मौका पाकर एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनी और भागने लगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के भागने पर जब पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमे एक गोली आरोपी शौकीन के दाहिने पैर में घुटने के पास लग गई। फिर शौकीन को गिरफ्तार कर कब्जे से पिस्टल बरामद की गई और उपचार के लिए सीएचसी मोदीनगर में भर्ती कराया गया है।
इस घटना से सम्बंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी शौकीन हमले के बाद हाथ में तलवार लिए मौके से भागता नजर आ रहा है। इस दौरान कुछ युवक उसका पीछा भी कर रहे हैं। बहरहाल, घायल लड़की के परिजनों का कहना है कि आरोपी को सख्त सजा मिले, जिससे लड़की को न्याय मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications