गाजियाबाद: पत्नी के सामने युवक ने रखी 10 अजीब शर्ते, बेडरूम में लगाना चाहता है CCTV

दिल्ली की रहने वाली युवती की शादी तीन महीने पहले गाजियाबाद के युवक से हुई थी। युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती है जबकि युवक बेरोजगार है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कुछ अजीबोगरीब शर्तें रखी हैं।

woman

महिला थाने में दी गई शिकायत में युवती ने आरोप लगाया था कि उसका पति उसे परेशान करता है। बाद में पुलिस के सामने युवक ने पत्नी को घर ले जाने से पहले शर्तें रख दीं।

मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली युवती की शादी तीन महीने पहले गाजियाबाद के युवक से हुई थी।

युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती है जबकि युवक बेरोजगार है। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर एक दिन युवती ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति उससे मारपीट करता है।

पुलिस ने उन्हें थाने में बुलाया तो युवक ने पत्नी पर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसकी पत्नी अपने परिजनों के कहने पर उसकी बात नहीं मानती और घर में लड़ाई करती है।

दोनों की शिकायत के बाद महिला थाने में उनके बीच सुलह कराने की कोशिशें की जा रही थीं। लेकिन काउंसलिंग के दौरान उस वक्त सब हैरान रह गए जब युवक ने पत्नी को साथ ले चलने से पहले शर्तें रख दीं। वह शर्तें एक कागज पर लिखकर लाया था।

ये हैं युवक की कुछ शर्तें
1. बेडरूम में सीसीटीवी लगाऊंगा ताकि पत्नी कोई गलत कदम उठाकर मुझे फंसा न सके। उसे इस पर ऐतराज नहीं होना चाहिए।
2. मेरे खिलाफ की गई शिकायत वापस ले और दोबारा कभी शिकायत न करे।
3. इसके माता-पिता से मैं कोई संबंध नहीं रखूंगा।
4. पत्नी के घरवाले कभी मेरे घर नहीं आएंगे।
5. मुझे लीवर में समस्या है। जब तक बीमारी ठीक नहीं होती मैं नौकरी नहीं करूंगा।

6. पत्नी मेरी बीमारी का खर्च उठाए।
7. पत्नी मुझे नौकरी के लिए मजबूर नहीं करेगी।
8. मुझसे पूछे बिना पत्नी मायके नहीं जाएगी।
9. मेरे माता-पिता से मेरी पत्नी कोई संबंध नहीं रखेगी।
10. मैं पत्नी को घर नहीं ले जाऊंगा। वह मुझे किराए के कमरे में कहीं भी रख सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+