होली के दिन प्रेमिका के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में होली के दिन प्रेमी का शव फांसी के फंदे पर प्रेमिका के कमरे में लटका हुआ मिला है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

कन्नौज के सौरिख थाना के नादेमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी होली वाले दिन शुक्रवार को प्रेमिका के घर पहुंच गया। उसका शव प्रेमिका के घर के कमरे में लटका मिला। नादेमऊ इलाके के ग्राम मधुपुरी निवासी (26) वर्षीय मुंशीलाल का पुत्र भारत सिंह वर्मा का ग्राम दारापुर निवासी नन्दराम वर्मा की पत्नी सुनीता से काफी समय से प्रेम प्रसंग था।

शुक्रवार में भारत सिंह प्रेमिका के घर दारापुर आया। यहां होली मिलन और खाना के साथ शराब भी पी गई। सुबह प्रेमिका के घर के कमरे में उसका शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। भारत सिंह वर्मा के परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके साथ में उस महिला सुनीता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications