VIDEO: घुमाने के बहाने ले आया बाहर, धर्मशाला में कमरा लेकर कर दिया 'काम तमाम'

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में एक कलयुगी पति की घिनौनी करतूत साने आई है। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में एक धर्मशाला के अंदर कमरे में पति ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की तो सच्‍चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस के अनुसार पति ने अपनी पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍याकर दी और उसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कर रही है।

man killed his wife in hapur uttar pradesh

आपको बता दे की बीती रात पति-पत्‍नी धर्मशाला में आए थे जहां पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की पहचान 25 वर्षीय पायल गाजियाबाद के रूप में की है और हत्‍यारोपी पति को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गईं है। बताया जा रहा है कि मृतक 25 वर्षीय पायल को उसका पति प्रताप कल देर शाम ही अपनी ससुराल खरखौदा से लेकर ब्रजघाट आया था और धर्मशाला में कमरा लेकर रात को उसे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद से आरोपी पति प्रताप फरार हो गया। दिन गुजरने पर जब कमरे से कोई बाहर नही आया तो धर्मशाला के कर्मचारियों को शक हुआ तो कमरे में जा कर देखा महिला के शरीर मे कोई हरकत नही हो रही थी। जिसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके फरार पति की तलाश में जुट गई है। पति ने आखिर अपनी पत्नी को क्यों मारा यह तो उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी गढ़ कोतवाली पुलिस आरोपी को पति को कितनी जल्दी गिरफ्तार करती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+