पत्नी रात में दोस्त से करती थी वीडियो कॉल, नाराज पति ने सिर कूच कर दी हत्या

Recommended Video

    Allahabad: Wife रात में friend से करती थी Video Call, नाराज़ Husband ने की हत्या । वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में पति-पत्नी और वो का चक्कर खूनी हो गया। पत्नी के रोज-रोज रात में अपने दोस्त से वीडियो चैट करने से नाराज पति ने उसे खौफनाक मौत दे दी। जब वह मार्निंग वॉक पर निकली थी तो पति से ईट से सिर कूंच कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना इलाहाबाद के फाफामऊ इलाके की है। यहां 26 सितंबर को वारदात हुई थी। जिसका खुलासा करते हुये पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजे गये पति ने कहा कि पत्नी बेवफा थी। इसलिये मार दिया।

    क्यों और कैसे उतारा मौत के घाट

    क्यों और कैसे उतारा मौत के घाट

    पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ जेठवारा के रहने वाले पंकज गुप्ता अभी हाल ही में पत्नी सीमा व बेटे आदित्य के साथ फाफामऊ शांतिपुरम शिफ्ट हुये थे। पति पत्नी में इन दिनों खूब झगड़ा होता था। सीमा अपने किसी दोस्त से हर रोज रात में घंटो वीडियो चैट करती। जब पंकज इसका विरोध करता तो दोनों में गाली-गलौज और हाथापाई भी होती थी। पंकज द्वारा पुलिस को दिये बयान के अनुसार घटना के एक दिन पहले यानी 25 सितंबर की रात सीमा जब वीडिया चैट कर रही थी। तब पंकज ने उसे जमकर फटकार लगाई। इस पर सीमा ने पंकज को करारा तमाचा जड़ दिया। यह थप्पड़ पंकज के जमीर को धिक्कार गया। वह थप्पड़ उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था। उसने सीमा को सबक सिखाने का फैसला किया।

    जब सीमा घर से मार्निंग वॉक पर निकली तो

    जब सीमा घर से मार्निंग वॉक पर निकली तो

    26 सितंबर की सुबह जब सीमा घर से मार्निंग वॉक पर निकली तो चुपचाप पंकज भी पीछे चल पड़ा। सूनसान जगह देखते ही पंकज ने पीछे से सीमा के सिर पर ईट से जोरदार वार किया और तब तक सिर पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। जब तक की उसकी सांसे थम नहीं गयी। प्लान के अनुसार उसने सीमा के सारे गहने उतारे और लूट की घटना दर्शाने का पूरा इंतजाम कर दिया। लाश को खींचकर झाड़ी में फेंककर वापस घर लौट गया।

    ससुर ने दर्ज कराया था मुकदमा

    ससुर ने दर्ज कराया था मुकदमा

    मार्निंग वॉक से जब सीमा काफी देर तक नहीं लौटी से प्लान के अनुसार पंकज ने ड्रामा रचा। खोजबीन शुरू की। माइके वालों से पूछा कि क्या सीमा वहां गयी है। फिर खोजबीन करने लगा। कयी घंटे बाद परिजनों ने मार्निंग वॉक के रास्ते में सीमा की खून से लथपथ लाश देखी तो सूचना पुलिस को दी गई। सीमा के ससुर मोती की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पहुंचा खोजी कुत्ता जब घर के आसपास मंडराने लगा तो पुलिस ने पति से पूछताछ की। लेकिन यहीं ओवर एक्टिंग में पति फंस गया। पंकज से जब भी पूछताछ खींच जाती वह अचेत हो जाता। फिर पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो घंटो वीडियो चैट ने कहानी के तार को जोड़ना शुरू कर दिया।

    उसका थप्पड़ उसे तिल तिल कर मार रहा था

    उसका थप्पड़ उसे तिल तिल कर मार रहा था

    पति पर पुलिस का शक पुख्ता हुआ तो पंकज से सच उगलवाने के लिये टॉर्चर डिग्री का इस्तेमाल किया और पंकज ने पूरे हत्या काण्ड का राजफाश कर दिया। पंकज ने बताया कि वह बेवफा सीमा के रोज रोज के झगड़े से तंग आ चुका था। उसका थप्पड़ उसे तिल तिल कर मार रहा था। इसलिये सुकून के लिये उसे मार दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+