'मेरे साथ पति रोज करता था घिनौना काम, दोस्त से भी कराया रेप'

सहारनपुर में एक पति देहज के लिए हैवान बन गया। वह पत्नी से कुकर्म करता था और फिर दोस्त को दुष्कर्म करने के लिए बुला लिया।

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का ससुराल में दहेज उत्पीड़न किया गया। पति उसके साथ कुकर्म करता रहा तो वहीं पति की शह पर उसके दोस्त ने भी विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। फिर मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। दोनों के खिलाफ पीड़िता ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

'मेरे साथ पति करता था घिनौना काम, दोस्त से भी कराया रेप'

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता का निकाह थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक गांव में हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा था और मांग पूरी न करने पर उसके साथ कुकर्म करने लगा। विवाहिता के मुताबिक पति वसीम के पास घर आने जाने वाला उसका दोस्त खाता खेड़ी निवासी इरशाद उर्फ काला भी उस पर बुरी नजर रखने लगा था।

विवाहिता का आरोप है कि पति की शह पर इरशाद उर्फ काला ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर 15 जून को उसे मार पीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। विवाहिता ने गुरुवार को थाना जनकपुरी पहुंच आरोपी पति वसीम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व कुकर्म करने और उसके दोस्त खाता खेड़ी निवासी इरशाद उर्फ काला के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+