मंच पर हो रहा था अश्लील डांस, युवक ने भीड़ के बीच से चला दी गोली, देखें VIDEO
मथुरा। प्रदेश के मथुरा जिले में होली से पहले आयोजित होली मिलन समारोह में एक युवक द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यहां होली मिलन समारोह के दौरान आयोजित डांस कार्यक्रम में एक युवक ने उस वक्त गोली चला दी जब उसका दोस्त मंच पर चढ़कर डांस कर रही युवती के साथ जबरदस्ती डांस करने की जिद करने लगा। युवक नशे में धुत था जिसके बाद फायरिंग करने पर ग्रामीणों ने उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी।

मथुरा के थाना शेरगढ़ इलाके में होली मिलन समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने आयोजन में पहुंचकर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले युवक के दोस्त ने मंच पर डांस कर रही डांसर के साथ नाचने के लिए जबरदस्ती की थी जिसका आयोजकों ने जमकर विरोध किया था। इससे नाराज युवक के दोस्त ने भीड़ के बीच से ही हवा में फायरिंग झोंक दी। फायरिंग से हड़बड़ाई भीड़ ने आसपास खड़ी भीड़ में युवक को पकड़ लिया और जमकर उसकी मजामत कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है जबकि युवक के अन्य साथी भाग जाने में सफल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले पर कैमरे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पूरे मामले को मामूली विवाद बता रही है और फायरिंग से इंकार कर रही है लेकिन तस्वीर साफ है किस तरह से खुले तौर पर देशी तमंचे का दुरुपयोग हो रहा है।
ये भी पढे़ं- सहारनपुर की स्कूल ड्रॉपआउट लड़की ने बनाया ऐसा यूनिक ऐप जिसकी दुनियाभर में हो रही है चर्चा












Click it and Unblock the Notifications