खुद को गोली मारकर पहुंचा अस्पताल, फिर जो किया वो VIDEO में देखें

मैनपुरी। खुद को गोली मारने के बाद इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे घायल युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक का उत्पात देखकर वहां मौजूद स्टाफ के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से युवक को कब्जे में किया। परिजनों के मुताबिक युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

man came to hospital ruckus in uttar pradesh.

मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर का है जहाँ के विजय यादव ने खुद को गोली मार ली जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद वह खुद ही बाइक पर सवार हो कोतवाली पहुंचा। पुलिस के सामने उसने किसी शख्स का नाम बताया और उस पर गोली मारने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस उसे जिला चिकित्सालय ले आई। वहां पहुंचकर इमरजेंसी में घायल युवक विजय ने जमकर उत्पात मचाया और डॉक्टर और पुलिस कर्मियों से जमकर गाली गलौज की। पूरी इमरजेंसी में उछल कूद करता रहा। यही नहीं घायल युवक मरीज को चढ़ाने वाली ग्लूकोज की बोतल से नहाया, बमुश्किल पुलिस ने घायल मानसिक विछिप्त युवक को काबू में किया तब जाकर कहीं उसका इलाज संभव हो सका। युवक के घरवालों के मुताबिक युवक की तीन साल से मानसिक स्थिति खराब है और उसका आगरा से इलाज भी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+