संजय दत्त की स्टाइल मारने के चक्कर में किया ऐसा काम कि सीधा पहुंच गया जेल

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के सरायलख्न्सी थाना क्षेत्र काझा खुर्द गाव में संजय दत्त की फिल्मों से प्रभावित को जेल की हवा खानी पड़ गई। संजय दत्त से प्रेरित इस युवक को असलहा लगाकर फोटो खिंचाना और उसे फेसबुक पर डालना काफी महंगा पड़ गया। इस युवक ने एक शादी समारोह में अवैध असलहे को लहराते हुए फोटो खिंचवाई थी और उसे फेसबुक पर डाल दिया था। अवैध हथियारों के साथ फेसबुक पर फोटो वायरल होने के बाद ये फोटो पुलिस के हाथ लग ई। इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

man arrested after posting picture with illegal weapons

ये है पूरा मामला
दरसअल पूरा मामला इस प्रकार है कि जिले के सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के काझा गाव के रहने वाले महेन्द्र और उसके चचेरे भाई ने गाव में ही हो रहे एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अवैध असलहे के साथ में फोटो खिंचवा कर फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसके बाद मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए महेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उसका चचेरा भाई अभी तक फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

संजय दत्त की फिल्मों से था प्रभावित
इस मामले में एसपी मऊ शिवाजी शुक्ला ने बताया कि असलहे के साथ में फोटो खिंचवाने वाले आरोपी महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह संजय दत्त की फिल्मों से काफी इन्सपायर था और संजय दत्त की फिल्मों के सीन देखकर उसकी भी ऐसा करने की इच्छा हुई। वहीं आरोपी महेन्द्र का कहना है कि वह गांव की एक शादी समारोह में गया था जहां पर गांव का रहने वाला विनोद आया और उसके पास कई बन्दूकें थीं। उसने कहा कि एक फोटो हो जाए तो मैने एक फोटो खिंचवा ली और उसे फेसबुक पर लगा दिया था। जिसे देखकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+