Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के 'मृत्युकुंभ' वाले बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार
Mamata Banerjee: उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुंभ को लेकर देश की राजनीति जोरों पर है विपक्ष कुंभ में अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर हमलावर है और निशाना साध रही है। विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार पर VIP व्यवस्था और कुंभ में भीड़ को कंट्रोल ना कर पाने का आरोप लगा रही।
इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कुंभ के लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। इसके बाद वार-पलटवार का सिलसिला शुरु हो गया है।
Mamata Banerjee News:"ये टीएमसी के अंत का संदेश: केशव प्रसाद मौर्य
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर जो विवादित बयान दिया था उस पर देश की सियासत में युद्ध छिड़ गया है। भाजपा ममता बनर्जी पर हमलावर है और उनकी जमकर आलोचना कर रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि, "ये टीएमसी के अंत का संदेश"।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को सिर्फ मौलाना, मोहर्रम, मोहम्मद और मुस्लिम तुष्टिकरण पसंद है।" डिप्टी सीएम ने कहा, "महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहना करोड़ो श्रद्धालुओं के आस्था का अपमान है।"
स्वामि बालमुकुंदाचार्य ने क्या कहा?
ममता बनर्जी के महाकुंभ वाले बयान पर राजस्थान बीजेपी MLA स्वामि बालमुकुंदाचार्य ने कहा, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वो लोग इसी देश में रहते हैं, इसी देश का खाते हैं और इसी के विरोध में बोलते भी हैं। राहुल गांधी,अखिलेश यादव और ममता बनर्जी देश के खिलाफ अपशब्द बोलते हैं।"
इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने ममता का समर्थन करते हुए कहा कि, "उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है जो हुआ है वहीं कह रही हैं।"
ये भी पढ़े: Maha Kumbh Story: महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों में भीड़, 7 युवकों ने की 'अनोखी यात्रा', किया पवित्र स्नान












Click it and Unblock the Notifications