CM अखिलेश यादव पर मुलायम को आया गुस्सा, सरेआम ये क्या कह गए?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कामकाज पर अक्सर सवाल उठाने वाले उनके पिता और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव शनिवार को एक बार फिर उन पर बरसे। मुलायम ने कहा कि अखिलेश की वजह से पार्टी का बहुत नुकसान हुआ है।

Mulayam singh yadav

पार्टी को एकजुट करने में अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए मुलायम सिंह यादव ने पार्टी की कामयाबी में अखिलेश की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि शिवपाल ने साल 2012 के विधानसभा चुनावों के वक्त अखिलेश को सीएम बनाए जाने का विरोध किया था और सुझाव दिया था कि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद उनको यह पद दिया जाए, लेकिन उस वक्त सब सहमत थे, इसलिए अखिलेश को सीएम बना दिया गया।

'...तो मैं प्रधानमंत्री भी बन सकता था'
सपा मुखिया ने कहा, 'अखिलेश के सीएम बनने के क्या हो गया? लोकसभा चुनाव में परिवार के सिर्फ पांच लोग ही जीते। अगर मैंने शिवपाल की सुनी होती तो हम 30 से 35 सीटें जीत सकते थे और मैं प्रधानमंत्री बन सकता था। लेकिन सब बेकार हो गया।'

'अखिलेश ने खुद राजनीति में कुछ नहीं किया'
पार्टी मुख्यालय में सपा कार्यकर्ताओं के बातचीत में मुलायम ने कहा, 'अगर अखिलेश, शिवपाल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज हैं तो उन्हें यह ध्यान देना होगा कि लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर इसलिए स्वीकार किया है क्योंकि वह मेरे बेटे हैं। राजनीति में उनका कोई निजी योगदान नहीं है।'

अगले कुछ ही महीनों में जब प्रदेश में चुनावों की घोषणा होने वाली है, तब सपा में छिड़े घमासान से पार्टी बिखर रही है। मुलायम सिंह यादव का अखिलेश के प्रति कड़े शब्द इस्तेमाल करना और शिवपाल की तारीफों के पुल बांधना कहीं न कहीं, सपा की एकजुटता पर असर करेगा।

'मेट्रो जैसी फालतू योजना में बर्बाद किए पैसे'
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अगर 2012 का चुनाव जीता है तो वह सिर्फ उनके और शिवपाल व रामगोपाल यादव के बनाए घोषणा पत्र की वजह से जीता। उन्होंने अखिलेश की ओर से शुरू की गई मेट्रो जैसी कई अहम योजनाओं को फालतू करार दिया और कहा कि इसी पैसे का इस्तेमाल किसानों की भलाई में कर सकते थे। मुलायम ने कहा, 'अखिलेश सरकार में जिन योजनाओं की बात हो रही है वह सब मैंने लॉन्च की थीं। चाहे वह कन्या विद्या धन हो या फिर किसानों से जुड़ी योजनाएं हों।'

मुलायम ने कहा कि अखिलेश के पास सीएम की कुर्सी है इसलिए उन्हें यह पता होना चाहिए कि सबको साथ लेकर कैसे चलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+