मेरठ में गश्त करते चोर हुए सीसीटीवी में कैद, देखकर पुलिस के उड़े होश!

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रातें सर्द होते ही चोरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। मेरठ के सबसे पॉश मार्केट सूरजकुंड में चोरों ने एक ही समय पर तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।

Major theft in Meerut's shop caught on CCTV

दरअसल मेरठ का सूरजकुंड मार्केट स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा मार्केट है जहां पर देर रात चोरों ने तीन दुकानों में दाखिल हो कर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। चोरी की इस वारदात के बाद जब चोर जा रहे थे तब एक दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी यह करतूत कैद हो गई।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सूरजकुंड बाजार में चोरी की इस वारदात का जब पता लगा तो पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए क्योंकि रात को गश्त करने का दावा करने वाली पुलिस की हकीकत खुलकर सामने आ गई।

अब फिलहाल व्यापारियों ने चोरी किए गए सामान की लिस्ट बनाकर पुलिस को तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। हलांकि सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद भी चोरों का अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+