यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 3 की मौत, 12 घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस हादसे का शिकार हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह बस दिल्ली से बिहार जा रही थी, इसी दौरान एक डिवाइडर से यह बस टकरा गई और पलट गई। 3 की मौत, 12 घायल

उत्तर प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस हादसे का शिकार हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह बस दिल्ली से बिहार जा रही थी, इसी दौरान एक डिवाइडर से यह बस टकरा गई और पलट गई। मथुरा के डीएम पुलकित खरे ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications