लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पलटी डबल डेकर बस, 4 की मौत, 28 घायल

कानपुर, 18 मई। उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा सामने आया है। यहां डबल डेकर स्लीपर बस पलट गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा बांगरमऊ के पास उन्नाव में हुआ है। घायल यात्रियों को पास के सामुदायिक अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सात घायलों की हालत काफी गंभीर है, जिन्हें बाद में लाला लाजपत राय अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है। अभी तक पुलिस मृतकों की पहचान नहीं कर सकी है। सिर्फ एक मृतक की पहचान हो सकी है जिसका नाम राकेश ठाकुर है और वह बिहार के सिवान जिले के मेहरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

accident

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+