VIDEO: शादी के मंडप में महिला का तांडव, कहा-मेरे पेट में पल रहा है दूल्हे का बच्चा
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक शादी के कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने हंगामा काट दिया। शादी समारोह में पहुंची महिला बोली मै इस युवक की असली पत्नी हूँ ये दूसरी शादी कर रहा है। महिला के हंगामे बाद दूल्हा इतना डर गया कि बारात लेकर ही नहीं आया। मामला मैनपुरी के ओम सावित्री सहाय मेरिज होम का है।

बच्चा गोद लेकर घुसी महिला
मिली जानकारी के मुतबाकि मामला मैनपुरी विकास भवन के पास स्थित मैरिज होम का है, जहाँ एक शादी समारोह मे बारात आने से पूर्व एक महिला एक बच्चे को गोदी मे लेकर घुस आई और वहाँ मौजूद लोगों के सामने दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने लगी। महिला ने पहले तो जोरदार हंगदामा काटा फिर कहा कि जो युवक आज बारात लेकर आने वाला है वह मेरा पति है और ये जो बच्चा है वो उसी युवक का है।

एक हाथ में तो एक पल रहा है पेट में
महिला ने ये भी कहा कि वह गर्भवती है और पेट में पलने वाला बच्चा भी उसी युवक का है जिसकी आज शादी है। ये बात सुन कर लड़की वालों के होश उड़ गए। जब उन्होंने लड़के वाले के घर पर फोन किया तो लड़का शादी को नहीं आया है और किसी और दिन शादी करने की बात करने लगा।

करहल की लड़की किशनी का लड़का
बता दें कि जिस लड़की से युवक की शादी होने जा रही थी वो करहल की रहने वाली है जबकि युवक किशनी का रहने वाला है। जब लड़की के पक्ष ने पुलिस से सिकायत की तो पुलिस ने मामले को करहल थाने मे दर्ज कराने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications