प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। अब पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर जेल भेजा है। वहीं पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

mainpuri wife killed his husband for her illegal relationship with another man

यह दिल दहला देने वाली वारदात मैनपुरी के थाना क्षेत्र दन्नाहार के ग्राम नगला बोना की है। पुलिस ने बताया कि मृतक सीता राम की पत्नी रजनी के गांव के ही रहने वाले बाले शिशुपाल से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पति, पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी बात से खफा हो मृतक की पत्नी रजनी ने अपने प्रेमी शिशुपाल व उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की कुलहाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को रोड पर फेंक दिया ताकि यह एक सड़क हादसा नजर आए। परंतु गश्त के दौरान पुलिस की नजर रोड पर पड़े शव पर पड़ गई। इसके बाद हत्या की पूरी परते खुल गई। मृतक की आरोपी पत्नी ने भी अपना जुर्म कबूल करते हुए कैमरे पर कहा कि मेरे दोस्त ने ही मेरी मर्जी से इस घटना को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+