मैनपुरी: पिता ने बेटी की वजह से जायदाद से किया बेदखल,बेटे ने मार डाला
रघुवर दयाल के दो बेटे प्रेम सिंह और जगन्नाथ हैं। रघुवर दयाल के पास 50 बीघा जमीन है जिसमें से वो अपने छोटे बेटे प्रेमसिंह को हिस्सा न देकर बड़े पुत्र जगन्नाथ को सारी जायदाद का वारिस बनाना चाहता था।
मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी से बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला सामने आया है जिसमें कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए अपने ही पिता को गोली मार हत्या कर दी। मामला मैनपुरी के कस्बा कुराबली में थाना क्षेत्र के नगला बख्ती का है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआएना किया। हत्यारा बेटा मौके से फरार है और मृतक का दूसरा बेटा भी घटनास्थल से गायब है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

जायदाद ना देने पर की बाप की हत्या
बता दें कि ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम नगला बख्ती का रहना वाला 70 वर्षीय रघुवर दयाल के दो बेटे प्रेम सिंह और जगन्नाथ हैं। रघुवर दयाल के पास 50 बीघा जमीन है जिसमें से वो अपने छोटे बेटे प्रेमसिंह को हिस्सा न देकर बड़े पुत्र जगन्नाथ को सारी जायदाद का वारिस बनाना चाहता था। इसी बात को लेकर आये दिन परिवार में कलह भी होती रहती थी। मालूम हो कि प्रेमसिंह के मात्र एक ही लड़की है और जगन्नाथ के दो बेटे हैं। इसीलिए रघुवर दयाल अपने दूसरे बेटे प्रेमसिंह को उसका हिस्सा नहीं दे रहा था।
दोस्तों संग दिया घटना को अंजाम
वहीं, जमीनी बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद बढ़ता ही चला गया। ऐसे में प्रेमसिंह और उसके सहयोगी गांव के बाहर मंदिर के पास घात लगाकर बैठ गये और रघुवर दयाल के आने का इंतजार करने लगे। इसके बाद रघुवर दयाल अपने खेतों की तरफ जा रहा था कि वहां पहले से ही घात लगाये बैठे प्रेमसिंह और उसके साथियों ने रघुवर को घेर लिया। ऐसे में प्रेमसिंह ने अपने पिता पर फायरिंग कर दी जिससे रघुवर की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढे़ं: सात जन्मों के रिश्ते के बीच आया पैसा, पति ने पत्नी का गला घोटा












Click it and Unblock the Notifications