VIDEO: बीवी पर अश्लील कमेंट से नाराज हुआ सिपाही, दरोगा को दी ये दर्दनाक सजा..

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बीती 8 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दरोगा की हत्या का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा कर दिया है। दारोगा राधारमण की सन्दिग्ध मौत के मामले में कानपुर देहात के थाना भेलूपुर में तैनात सिपाही सत्यप्रकाश को मैनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही के पास मृत दरोगा राधारमण का गायब हुआ मोबाइल मिला है। गौरतलब है कि बीती 8 तारीख को मैनपुरी पुलिस लाइन की आरटीसी बैरक के बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में दारोगा राधारमण का शव मिला था। पुलिस ने हत्यारोपी सिपाही को जेल भेज दिया है।

आठ सितंबर को मिला था दरोगा का शव

आठ सितंबर को मिला था दरोगा का शव

बता दें कि पिछली 8 तारीख को हुए दारोगा राधारमण की सन्दिग्ध मौत के मामले में आज सिपाही सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दारोगा राधारमण का शव मैनपुरी की पुलिस लाइन की आरटीसी बैरक के बाथरूम में सन्दिग्ध अवस्था में मिला था। शुरुआत में तो पुलिस इसको आत्महत्या मानकर चल रही थी, लेकिन मृतक के भाई ने उसकी हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश में आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सिपाही ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया लेकिन मीडिया के कैमरे पर आरोपी सिपाही अपने आप को बेगुनाह बता रहा है। इसी के पास से पुलिस ने मृत दारोगा राधारमण का मोबाईल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही का मेडिकल कराने के बाद उसको जेल भेज दिया है।

मृतक के भाई ने जाहिर की थी हत्या की आशंका

मृतक के भाई ने जाहिर की थी हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार पिछली 8 तारीख को मैनपुरी के पुलिस लाइन में आरटीसी बैरक में दारोगा राधारमण का शव बाथरूम के अन्दर पाया गया था। जिस पर मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की थी और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का मोबाइल और पर्स गायब पाया था जिसके बाद पुलिस ने कानपुर देहात के थाना भोलेपुर में तैनात सिपाही सत्यप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा पूछताछ में उसने हत्या का सारा राज बयां कर दिया।

हत्या की रात साथ मिलकर पी थी शराब

हत्या की रात साथ मिलकर पी थी शराब

एएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक दारोगा राधारमण और गिरफ्तार सिपाही ने साथ मिलकर शराब पी थी और चिकन खाया था। उसी दौरान दारोगा का विवाद सिपाही से हो गया। जब दारोगा राधारमण बाथरूम गया तभी पीछे से सिपाही सत्यप्रकाश ने दारोगा की बेल्ट से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बताया कि ये सिपाही पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। हत्या के पीछे की वजह शराब के नशे में दरोगा द्वारा सिपाही की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने बताया गया है। जानकारी मिली है कि दोनों ने शराब पी और शराब के नशे में दरोगा राधारमण ने सिपाही सत्यप्रकाश की पत्नी पर भद्दे कमेंट किये जो सिपाही को बर्दाश्त नही हुए इसी के कारण सिपाही ने दरोगा को ठिकाने लगा दिया और मौके से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+