सपा पर तंज करते हुए बोले डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya, 'मैनपुरी में कमल का फूल खिलने की हैं गारंटी'

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में साइकिल के पंचर होने और कमल खिलने की हैं गारंटी। ऐसा कहना उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का है।

Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya: मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार (5 दिसंबर) को मतदान होना है। मतदान से ठीक पहले भाजपा नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, उन्होंने कहा कि तीनों सीटों पर निष्पक्ष चुनाव में साइकिल पंचर होने और कमल का फूल खिलने की गारंटी है।

आपको बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर 6 लाख मतदाता सोमवार (05 दिसंबर) को सपा उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) और बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। हालांकि, बीजेपी के लिए इस सीट पर खोने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन, इस बार इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने अपना पुरा जोर लगा दिया है।

वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव और सपा ने इस चुनाव को यह कहकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है कि यह चुनाव अगर डिंपल यादव जीतीं तो सही मायने में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि होगी। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'मैनपुरी में निष्पक्ष चुनाव सपा की साइकिल पंचर होने और कमल के फूल खिलने की गारंटी है!'

इतना ही नहीं, डिप्टी सीएम ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'उपचुनाव की दृष्टि से मैं यही करना चाहता हूं कि मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा, तीनों सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। समाजवादी पार्टी को जिस तरह से 2014 में, 2017 में, 2019 में और 2022 के चुनाव में जनता ने नकारा है। उसी तरह से उपचुनाव में फिर सपा हारने जा रही है और भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+