देखें, पुलिस और बदमाशों के बीच लाइव मुठभेड़, पब्लिक ने भी हाथ साफ किया
मैनपुरी। मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में बाइक पर भाग रहे बदमाशों से ग्राम ढकरोई के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों को भागता देख पब्लिक भी बदमाशों पर टूट पड़ी। पुलिस बदमाशों को निकाल कर थाने ले आई इसमें कुछ पुलिस कर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन शातिर अपराधी हैं जिन्हें किशनी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। इसमें दो अपराधी भाग निकले थे जिन्हें शोरीख जिला कन्नौज की पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया है। तीनों बदमाश थाना किशनी क्षेत्र के ही शातिर अपराधी हैं। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

मामला मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र का है जहां बाइक पर भाग रहे बदमाशों से किशनी और सौंरिख पुलिस की आधा घंटा तक मुठभेड़ चली। जिसमें चौकी प्रभारी रामनगर थाना किशनी वीरेंद्र कुमार पैर में चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने लूट की वारदातें कुबूल की हैं। मामला उस वक्त का है जब किशनी थाना क्षेत्र के ढकरोई पुल के पास पुलिस की कोबरा टीम गश्त कर रही थी। तभी अपाचे पर तेज रफ्तार से गुजर रहे तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं रुके। पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल कुसमरा और रामनगर चौकी पुलिस को दी। बिना देर किए कुसमरा चौकी प्रभारी सुशील कुमार और रामनगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ बदमाशों का पीछा किया। तीनों सौंरिख क्षेत्र के जंगलों में घुस गए। जहां पुलिस के साथ जमकर मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बदमाश ने अपना मंगल कश्यप उर्फ राजीव कुमार पुत्र रामदत्त निवासी धमियापुर थाना किशनी बताया है। बदमाश लूट की वारदातों को कुबूला है।












Click it and Unblock the Notifications