VIDEO: लड़की से सरेआम छेड़खानी, मदद को आए युवक की कर दी पिटाई

मैनपुरी। यूपी में योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए-नए कानून ईजाद करने में जुटी है, परंतु मनचलों पर इसका कितना असर हो रहा इसकी एक बानगी उस वक्त देखने को मिली जब स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ मनचले ने सरेआम छेड़खानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं छात्रा की मदद को आए एक युवक ने इसका विरोध किया तो उसे भी घायल कर दिया और फरार हो गया। घबराई छात्रा ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

mainpuri girl molested by a boy man comes to help her also getting beaten

मामला यूपी के मैनपुरी जिले का है जहाँ थाना किशनी क्षेत्र के गाँव नगला रमु की रहने वाली 11वी की छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी तभी पास के ही गांव चतुरीपुर निवासी आरोपी श्याम सुन्दर उसका पीछा करने लगा और मौका मिलते ही उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। भयभीत छात्रा बस से उतरकर पास खड़े ग्रामीण बबलू के समीप पहुंची तो दबंग वहाँ भी उसका पीछा कतरे हुए पहुंच गया। पास खड़े बबलू ने छात्रा की मदद करने की कोशिश की तो दबंग ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। अपने आप को फंसता देख आरोपी बबलू के कंधे पर दाँतो से काट कर वहाँ से फरार हो गया। अब बबलू के साथ छात्रा थाने पहुंची जहाँ उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने 323, 354 की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घायल बबलू को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+