मैनपुरी उपचुनाव: बहू डिंपल के लिए वोट मांगेंगे शिवपाल यादव? सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में किया शामिल
समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होगा। मैनपुरी की सीट पर सपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उतारा है।
समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होगा। मैनपुरी की सीट पर सपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उतारा है। सपा ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही है। सपा ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

सूची में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है। पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की ओर से चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, किरनमय नंदा, प्रो रामगोपाल यादव, आजम खां, जया बच्चन, नरेश उत्तम पटेल के बाद शिवपाल सिंह यादव का नाम है। इसी तरह माता प्रसाद पांडेय, स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ. मनोज पांडेय, धर्मेंद्र यादव, राजाराम पाल सहित कुल 40 लोगों को सूची में शामिल किया गया है।
क्या सपा के साथ आ सकते हैं शिवपाल?
हालांकि, शिवपाल सिंह यादव इस उपचुनाव से दूरी बनाए रखे हैं। वे नामांकन पत्र भरते समय नहीं गए थे। ऐसे में संशय है कि वे चुनाव में प्रचार करेंगे या नहीं। अखिलेश यादव ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर उन्हें एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। चाचा-भतीजा में सालों से मनमुटाव और तल्खी जारी है। दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं है। अब यह देखना होगा कि शिवपाल यादव सपा के साथ आते हैं कि नहीं।
रघुराज देंगे डिंपल को टक्कर
बता दें कि डिंपल यादव के सामने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य हैं। वे डिंपल यादव को टक्कर देंगे। रघुराज सिंह शाक्य की गिनती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी के रूप में होती है।
यह भी पढ़ें- Mainpuri Loksabha by Election: शिवपाल यादव की चुप्पी डिंपल यादव पर पड़ेगी भारी ?












Click it and Unblock the Notifications