VIDEO: 200 रुपये लगाई महिला के जिस्म की कीमत, मना करने पर किया ये हाल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बेहद शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला थाना कोतवाली मैनपुरी के ग्राम सिकन्दरपुर का है, जहां शौच के लिए गई युवती से पहले उसकी अस्मत की कीमत लगाई गई। जब युवती ने आपत्ति जाहिर की तो उसके परिवार वालों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

दरअसल, मामला दूसरे धर्म के गरीब बंजारा समाज का है, जहां कल शाम को युवती शौच के लिए खेतों की ओर गई हुई थी। तभी रास्ते में गांव के कुछ दबंग लड़के जिनकी संख्या 5 से 6 रही होगी, उक्त दबंगो ने युवती से पहले तो उससे कुछ रुपये देकर अस्मत का सौदा करना चाहा। युवती के मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती पर उतारू हो गए, जिसके चलते उसके कपड़े फट गए। चीख-पुकार सुनकर युवती के परिजन जब मौके पर पहुँच तो उनके साथ भी दबंगो ने जमकर मारपीट की। इसके बात भी जब दबंगों का मन नही भरा तो वह लाठी डंडे लेकर बस्ती में पहुंच गए, जहाँ उन्होंने लगभग 2 घण्टे जमकर उत्पात मचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ से युवती के मौसा की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं अभी तक पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए 1 गिरफ्तारी तो की परंतु मारपीट की हल्की धारा में चालान कर एस डी एम कोर्ट में भेज दिया है। आरोपी दबंग प्रधान व पूर्व प्रधान के परिवार के बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications