राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोलियों से भूनकर हत्या, सामने आया मर्डर का CCTV फुटेज
यूपी के प्रयागराज में बीच सड़क बीएसपी नेता राजू पाल हत्याकांड के गवाह की हत्या कर दी गई। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

यूपी के प्रयागरा (Prayagraj) में बदमाशों ने बसपा विधायक राजू पाल (BSP MLA Raju Pal) की हत्या मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल पर शुक्रवार को अचानक क्रूड बम से हमला कर दिया। हमला में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं।
इस हमले में बीएसपी एमएलए हत्याकांड के गवाह की मौत के अलावा एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हुआ। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
Shocking visuals of shootout in UP's Prayagraj. Umesh Pal, main witness in murder of BSP MLA Raju Pal, was killed and two armed police men in his security were injured (one critical). An assailant can be seen hurling crude bomb at the SUV while others opened indiscriminate fire. pic.twitter.com/dQ7nEb8q4s
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 24, 2023
घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बीच सड़क पर बदमाशों ने चौंकाने वाली घटना का अंजाम दिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक हमलावर को एसयूवी पर क्रूड बम फेंकते हुए देखा जा सकता है, जबकि अन्य ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि उमेश पाल को दो गनर मिले थे। एक गनर क्रिटिकल कंडीशन में है। उमेश पाल पर हमला उनके घर के ठीक बाहर हुआ। हमले से पहले ठीक पहले वे घर पर पहुंचे थे। घर में एंट्री करने पहले घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मामले में परिवार से बात करके डिटेल ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एनलाइज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications