Cancelled Trains List: नानपारा-मैलानी-नानपारा सवारी गाड़ी इस तारीख तक रहेगी निरस्त, देखें डिटेल

Mailani - Nanpara MG Passenger Special Train Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के मैलानी-नानपारा रेल खंड के भीराखेरी-पलिया कलां स्टेशनों के मध्य भारी वर्षा से जलजमाव के कारण 52261/52262 मैलानी-नानपारा-मैलानी एवं 52263/52264 नानपारा-मैलानी-नानपारा सवारी गाड़ी का निरस्तीकरण 10 अगस्त,2025 तक बढ़ा दिया गया है तथा 52259/52260 बिछिया-मैलानी-बिछिया सवारी गाड़ी 02, 03, 09 एवं 10 अगस्त,2025 को निरस्त रहेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

train

इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 01 पर 12 वर्ष का एक नाबालिग लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त उक्त लड़के को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। 30 जुलाई, 2025 चाइल्ड लाइन गोरखपुर के सदस्य द्वारा 16 वर्ष की नाबालिग लड़की को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को सौंपा गया। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म सं0 04 पर 09 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़के को चाइल्ड लाइन, देवरिया को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+