CM मोहन यादव ने समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन पर का कसा तंज, बोले- सपा ने डूबते जहाज से किया गठबंधन

CM समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भाई साहब को गठबंधन ही करना था तो डूबते जहाज में क्यों बैठे। जिन्होंने पूरी कांग्रेस को डुबा दिया, उनसे गठबंधन कर रहे हो, गठबंधन करना ही है तो चलती हुई गाडी से करो। हमारी संस्कृति में उगते हुए सूरज को नमस्कार किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं प्रेषित की थीं और कहा था कि आपकी सरकार बन रही है।

बता दे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

Mahoba of Hamirpur Lok Sabha Mohan Yadav took a dig at Samajwadi Party and INDIA alliance

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश से रिश्ता गौरवशाली पक्ष

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने वनवास के 11 वर्ष मध्यप्रदेश के चित्रकूट में बिताए हैं। कंस का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में सांदीपनि आश्रम में शिक्षा प्राप्त की है। शिक्षा प्राप्त करने के बाद जब भगवान सृष्टि संचालन के लिए वापस जा रहे थे, तब मध्यप्रदेश के जानापाव में जन्म लेने वाले भगवान परशुराम ने उन्हें सुदर्शन चक्र सौंपा। अमीरी और गरीबी भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की दोस्ती में कभी आड़े नहीं आई। वहीं भगवान श्रीराम ने प्रेमभाव देखकर हमारे आदिवासी समाज की माता शबरी के जूठे बेर खाए। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश दो पड़ोसी राज्य हैं, लेकिन हम सभी का आप लोगों से सदियों पुराना रिश्ता है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के रिश्ते भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के काल से है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश से रिश्ता गौरवशाली पक्ष है।

रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई की वीरता जन-जन तक पहुंचा रही मध्य प्रदेश सरकार

मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की भूमि है। जब सनातन की बात होगी तो भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम के साथ आल्हा-ऊदल के साथ रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई का जिक्र हमेशा किया जाएगा। दिसंबर 2023 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मैंने पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में की। जबलपुर में कैबिनेट रानी दुर्गावती को सम्मान देने के लिए पहली कैबिनेट बैठक की गई। सागर में रानी अवंतीबाई के नाम से विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। नई शिक्षा नीति में स्कूली पाठ्यक्रम में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सनातन की ध्वजा को पूरी दुनिया में फहरा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है।

Mahoba of Hamirpur Lok Sabha Mohan Yadav took a dig at Samajwadi Party and INDIA alliance

पीएम मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हर बूथ पर कमल खिलाएं- विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा के पनवारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने बीते दस वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हर गरीब के जीवन को बदलने का कार्य कर रहे हैं वहीं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल क्षेत्र की जनता के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गरीब कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को हर बूथ पर कमल खिलाकर विजयी बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+