Mahakumbh stampede: कुंभ मेले में मची भगदड़ में कर्नाटक के बेलगामी निवासी मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत

Mahakumbh 2025 stampede: प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मौनी अमास्‍या के अवसर पर दूसरे अमृत स्‍नान के दौरान मची भगदड़ में 30 श्रृद्धालुओं की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में कर्नाटक के बेलगावी के चार लोगों की मौत की खबर है, जिसमें महिला और उसकी बेटी शामिल हैं।

बेलगांव नॉर्थ कांग्रेस विधायक आसिफ सैयद ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बेलगावी शहर के चार लोगों की जान चली गई है। उन्‍होंने बताया हम परिवार के साथ हैं और उनके घर में मातम छाया हुआ है।

Mahakumbh 2025 stampede

सैयद ने राज्य सरकार से मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक मुआवजे की अपील की है। बेलगावी के उपायुक्त मोहम्मद रोशन ने विशेष उपायुक्त को प्रयागराज जाने और शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस मिशन में उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होंगे।

पीड़ितों में भाजपा कार्यकर्ता 50 वर्षीय ज्योति हट्टारवाड़ और उनकी 16 वर्षीय बेटी मेघा हट्टारवाड़ शामिल हैं, दोनों वडगांव के निवासी हैं। मां-बेटी 26 जनवरी को 13 सदस्‍यों के समूह के साथ एक निजी ट्रैवल एजेंसी के साथ प्रयागराज गई थी। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बेलगावी के महादेवी भवनूर और अरुण भी उन लोगों में शामिल हैं जिनकी मौत हुई है।

ज्योति के भाई, गुरुराज हुड्डर ने बताया कि घायल होने के बाद, उनका इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। बेलगावी में परिवार के सदस्य घटना की सुबह से उन तक नहीं पहुंच पाए थे।

घर वाले लगातार करते रहे फोन

परिवार ने कहा हालांकि उनका फोन बज रहा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे रिश्तेदारों में चिंता पैदा हो गई। ज्योति के पति को एक साथी तीर्थयात्री चिदंबर पाटिल ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी भगदड़ में मारे गए थे।

महाकुंभ में क्‍यों मची भगदड़?

बता दें महाकुंभ के संगम क्षेत्र में भगदड़ तब हुई जब लाखों तीर्थयात्री मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए एकत्र हुए थे। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया! पीएम मोदी ने इस त्रासदी को बेहद दुखद बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+