Anshika Verma: कुंभ नगरी ने दी देश की सबसे खूबसूरत IPS, जानिए इनकी UPSC क्रैक करने की धांसू स्ट्रेटेजी
IPS Anshika Verma from Maha Kumbh Mela 2025 city Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहा है। कुंभ मेले में सुरक्षा की जिम्मेदारी आईपीएस राजेश द्विवेदी के कंधों पर है। प्रयागराज वो जगह भी है, जिसने भारतीय प्रशासनिक सेवा में सबसे खूबसूरत अफसर दी है। नाम है अंशिका वर्मा।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2024: कौन हैं IPS Rajesh Dwivedi, जिनके कंधों पर होगी महा कुंभ मेले में सुरक्षा की जिम्मेदारी

होम कैडर उत्तर प्रदेश में साल 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा वर्तमान में दक्षिण बरेली में एएसपी पद पर सेवाएं दे रही हैं। सितंबर में ही आईपीएस अंशिका वर्मा का गोरखपुर एएसपी पद से बेरली ट्रांसफर हुआ है। ये प्रशिक्षण के दौरान आगरा के फतेहपुर सीकरी पुलिस थाने में एसएचओ रह चुकी हैं।
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 मेला के मौके पर आइए जानते हैं कि यहां की होनहार बेटी अंशिका वर्मा की सक्सेस स्टोरी।
आईपीएस अंशिका वर्मा कौन हैं?
देश की सबसे खूबसूरत महिला आईपीएस अधिकारियों में से एक अंशिका वर्मा का जन्म 3 जनवरी 1996 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ।
आईपीएस अंशिका वर्मा के पिता का नाम अनिल वर्मा है, जो उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (यूपीईएल) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मां वंदना वर्मा हाउसवाइफ हैं।

आईपीएस अंशिका वर्मा ने नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से बी.टेक. (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार) की डिग्री ली। 10वीं और 12वीं की पढ़ाई प्रयागराज से की।
अंशिका वर्मा ने आईएएस बनने के लिए साल 2018 से संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।
यूपीएससी 2019 में पहले प्रयास में असफल रहीं और दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2020 में ऑल इंडिया लेवल पर 136वीं रैंक हासिल कर यूपी कैडर में आईपीएस बन गईं।

आईपीएस अंशिका वर्मा यूपीएससी टिप्स
प्रारम्भिक परीक्षा: अंशिका वर्मा ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी प्री परीक्षा के लिए बेसिक किताबों से यूपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी की। तकरीबन 50 से ज्यादा पुराने पेपर हल किए। प्रेटिक्स खूब की थी।

मुख्य परीक्षा: अंशिका वर्मा कहती हैं कि यूपीएससी की मुख्य परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थी को टॉपिक वाइज नोट बनाकर तैयारी करनी चाहिए। सबसे ज्यादा फोकस ऑप्शनल सबजेक्ट पर होना चाहिए।
इंटरव्यू: अंशिका वर्मा कहती हैं कि यूपीएससी बोर्ड इंटरव्यू में सिर्फ यह देखता है कि आपकी सोच कैसी है? किसी भी विषय पर आप अपनी बात कैसे रख पाते हैं? टॉपर्स टॉल्क देखकर इंटरव्यू की तैयारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications