महाकुंभ 2025: जानिए क्या है वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का ' एक थाली एक थैला अभियान '? इस वजह से हो रही चर्चा
Mahakumbh 2025 Water Woman Of India Shipra Pathak News Uttar Pradesh: महाकुंभ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर क्षेत्र के लोगों के आने का क्रम बना हुआ है। इसी क्रम में वॉटर वुमन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध शिप्रा पाठक भी महाकुंभ पहुंचकर यहां खास अभियान को गति देने का काम कर रहीं है। उन्होंने संगम सहित पूरे महाकुंभ में स्वच्छता के लिए योगी सरकार की तारीफ की तो अपने खास अभियान एक थाली एक थैला का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं क्या है यह अभियान?
एक थाली एक थैला अभियान
महाकुम्भ क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शिप्रा पाठक ने एक थैला, एक थाली अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत इनकी टीम द्वारा अखाड़ों में जाकर थैला, थालियां, गिलास, चम्मच बांट दिए। किसी श्रद्धालु के हाथ में पन्नी दिखी तो उसको भी थैला दे दिया गया। जिससे पॉलीथिन के प्रदूषण को रोका जा सके।

क्यों है जरूरी
उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृतियों को जीवित रखते हुए नदी को बचाना है। नदियों को कमर्शियलाइज करके, मशीन डालकर साफ कर सकते हो, लेकिन संस्कृति यदि एक बार विलुप्त हो गई तो दूसरा महाकुम्भ नदी किनारे नहीं हो पाएगा।
पर्यावरण संरक्षण के लिए कर चुकी हैं ये काम
शिप्रा पाठक जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। को लेकर इसके लिए अब तक 13,000 किलोमीटर की पदयात्राएं कर चुकी हैं। उनकी संस्था पंचतत्व से 15 लाख लोग जुड़े हैं, जिनके सहयोग से नदियों के किनारे 25 लाख पौधे लगाए गए हैं।
सीएम योगी को सराहा
इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का ऐसा आयोजन अपने आप में खास और अद्भुत है।












Click it and Unblock the Notifications