Mahakumbh 2025: उत्तराखंड के CM धामी ने संगम में लगाई डुबकी, हरिद्वार कुंभ को लेकर कह दी बड़ी बात

Mahakumbh 2025:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (10 फरवरी 2025) को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।वहीं पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी, मां और बेटे भी मौजूद रहे।

इस दौरान धामी ने कहा कि, मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझें कुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाने का मौका मिला है।

हरिद्वार कुंभ की तैयारी हमने शुरू कर दी है- धामी

उत्तराखंड के सीएम ने कहा, "दुनिया भर से लोग यहां आस्था की पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं... मैं यहां आने में खुद को भाग्यशाली मानता हूं। 2027 का कुंभ हरिद्वार में होगा और हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।" इससे पहले रविवार को उत्तराखंड के सीएम ने महाकुंभ 2025 के लिए स्थापित उत्तराखंड मंडपम का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड मंडपम में ठहरे तीर्थयात्रियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

Mahakumbh 2025

संतों से की मुलाकात

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उत्तराखंड मंडपम देश और दुनिया भर के भक्तों के लिए उत्तराखंड की संस्कृति का अनुभव करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। सीएम धामी ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि और परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती के साथ 'समानता के साथ समरसता' कार्यक्रम में भी भाग लिया। सीएम धामी ने महाकुंभ में आयोजित ज्ञान महाकुंभ "भारतीय शिक्षा: राष्ट्रीय अवधारणा" कार्यक्रम में भाग लिया।

पीएम मोदी भी लगा चुके हैं डुबकी

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 5 फरवरी को प्रयाग राज पहुंच कर संगम में डुबकी लगाई थी। वहीं हर दिन आम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में VIP लोग भी कुंभ मेले में डुबकी लगा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने कुंभ में डुबकी लगा चुके हैं।

अब तक 42 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी

13 जनवरी, 2025) से शुरू हुआ महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक अब तक अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। यह भव्य आयोजन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। जिसमें अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+