Video: महाकुंभ में क्या मुसलमानों को नहीं जाने दिया जाएगा? अब CM योगी ने खुद बता दी सारी सच्चाई, क्या कहा?
CM Yogi Adityanath On MahaKumbh 2025: महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर कई दिनों दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री बैन है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
सीएम योगी ने महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर कहा कि ''जिनके मन में भारत और भारतीयता के प्रति, भारत की सनातन परंपरा के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव है, वो प्रयागराज महाकुंभ में आएं।''

सीएम योगी ने आगे कहा, ''...लेकिन अगर कोई कुत्सित मानसिकता के साथ यहां आना चाहता है या आता है तो मुझे लगता है कि उसकी भावनाओं को भी अच्छा नहीं लगेगा। और उसके साथ तरीके से भी व्यवहार हो सकता है। इसलिए ऐसे में, वैसे लोग न भी आएं तो च्छा है, लेकिन श्रद्धा के साथ आने वाला हर व्यक्ति का प्रयागराज में स्वागत है।''
CM योगी ने कहा- 'वो लोग अगर संगम में स्नान करने आते हैं, तो कोई बुराई नहीं है'
सीएम योगी ने आजतक के कार्यक्रम 'धर्मसंसद' में कहा, ''जो अपने को भारतीय मानता है और भारतीय सनातन परंपरा पर श्रद्धा का भाव रखता है, बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्होंने किसी कालखंड में किसी दबाव में आकर उनके पूर्वजों ने उपासना विधि के रूप में इस्लाम स्वीकार किया था और वे भारत की परंपरा पर आज भी गौरव की अनुभूति करते हैं और अपने गौत्र को भारत के ऋषियों के नाम से जोड़कर देखते हैं और पर्व और त्योहारों में उनकी भागेदारी उसी रूप में होती है। अगर वे लोग संगम में स्नान करने आते हैं तो कोई बुराई नहीं है। उनका खुले दिन से स्वागत है। वो लोग आएं...यहां पवित्र स्नान करें, कहीं कोई समस्या नहीं होगी।''
सीएम योगी ने आगे कहा, ''लेकिन अगर कोई यहां पर ये कहने के लिए आएगा कि ये हमारी भूमि है और हम इस पर कब्जा करेंगे, तो मुझे लगता है कि उनको डेंटिंग-पेंटिंग का सामना करना पड़ सकता है।''
Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ के मेले में मुसलमान दुकान लगा सकेंगे? क्या बोले सीएम योगी
क्या महाकुंभ के मेले में मुसलमान दुकान नहीं लगा सकेंगे? इसपर सीएम योगी ने कहा, ''जो लोग भी भारत के सनातन के प्रति अच्छे भाव रखता है, वो यहां आ सकते हैं। अगर कोई गलत मानसिकता के साथ यहां आएगा... तो उनके साथ अलग बर्ताव किया जाएगा। जो लोग खुद को भारतीय मानते हैं, सनातन के प्रति श्रद्धा रखते हैं, वो यहां आएं।''












Click it and Unblock the Notifications