Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए फिर जारी किए हेल्पलाइन नंबर, किसी के खोने या बिछड़ने पर तुरंत मिलेगी मदद
Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के दौरान प्रयागराज महाकुंभ भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी। जिसके के कारण यहां भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 60 लोग घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। इस भगदड़ में कई लोगो अपनों से बिछड़ गए, जिन्हें ढूंढने के लिए लोग इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं।
वहीं, अगर आग लग जाए को कल्पवासी कहां फोन करें? कहां जानकारी दें। आकस्मिक चिकित्सा की जरूरत पड़ जाएं तो कहां फोन करें? ऐसी ही कुछ जानकारियों के लिए सरकार ने एक बार फिर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आइए जानते हैं जरूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में...

महाकुंभ मेला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
महाकुंभ मला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा, महाकुंभ वाट्सएप चैटबॉट, महाकुंभ फायर हेल्पलाइन समेत कई आवश्यक नंबर साझा किया है। श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज नगर हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है।
ये है कुछ जरूरी हेल्पलाइन नंबर
प्रयागराज मेला प्राधिकरण- 0532-2504011 0532-2500775
महाकुंभ वाट्सएप चैटबाट - 08887847135
महाकुंभ फायर हेल्पलाइन -1945
महाकुंभ फूड एंड सप्लाई हेल्पलाइन- 1010
महाकुंभ एंबुलेंस- 102 व 108
खोया-पाया हेल्पलाइन- 0532-2504011 0532-2500775
महाकुंभ मेला पुलिस हेल्पलाइन 1944
महाकुंभ डिजास्टर हेल्पलाइन 1077
महाकुंभ हादसे के बाद सीएम योगी जारी किए अहम निर्देश
मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के समय मची भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत उच्चस्तरीय बैठक कर कई अहम निर्देश जारी किए हैं, ताकि आगामी अमृत स्नान के दौरान ऐसी घटना न हो। सीएम ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को 3 फरवरी को होने वाले बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए महाकुंभ व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के लिए कहा है। कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज के सीमा बिंदुओं पर होल्डिंग एरिया बनाए जाएं, ताकि एक साथ ज्यादा लोग स्नान क्षेत्र में न पहुंचें। इसके अलावा, प्रयागराज से वापसी के सभी रास्ते खुले और निर्बाध रहने चाहिए ताकि कोई अव्यवस्था न हो।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में स्नान में बाबा रामदेव ने किया कुछ ऐसा? अपनी हंसी नहीं रोक पाईं हेमा मालिनी, Video












Click it and Unblock the Notifications