Mahakumbh 2025 में भगदड़ के 6 दिन में बाद फिर हादसा! भूटान के राजा की डुबकी से पहले फटा बैलून, 6 घायल
Mahakumbh 2025 Hot Air Balloon Blast: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ 2025 में महाकुंभ 2025 में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। भगदड़ की घटना के छह दिन बाद मंगलवार (4 फरवरी) को अब हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून फटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए।
यह घटना 4 फरवरी, मंगलवार को सेक्टर 20, अखाड़ा मार्ग के पास हुई। हीलियम गैस से भरा हॉट एयर बैलून जैसे ही उड़ने लगा, तेज धमाके के साथ फट गया। इस विस्फोट के कारण बास्केट में सवार सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा तब हुआ, जब भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं। हादसे के चलते मेला प्रशासन में अफरातफरी मच गई। आइए जानें विस्तार से...

हादसे में घायल हुए श्रद्धालु कहां से?
- प्रदीप (27 साल, ऋषिकेश)
- अमन (13 साल, हरिद्वार)
- निखिल (16 साल, ऋषिकेश)
- मयंक (50 साल, प्रयागराज)
- ललित (32 साल, खरगोन, मध्य प्रदेश)
- शुभम (25 साल, इंदौर)
इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गंभीर घायलों को रेफर किया गया
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को महाकुंभ के उप केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
बड़ा हादसा टला
गनीमत रही कि बैलून उड़ने से पहले ही फट गया, वरना यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। अगर बैलून हवा में फटता, तो इसमें सवार श्रद्धालुओं की जान भी जा सकती थी।
महाकुंभ में हादसों की बढ़ती संख्या
महाकुंभ में अब तक 4 बड़े हादसे हो चुके हैं...
- 19 जनवरी: सेक्टर 19 में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 20-25 टेंट जलकर खाक।
- 29 जनवरी: तीन अलग-अलग जगहों पर भगदड़ से 30 से ज्यादा मौतें।
- 30 जनवरी: छतनाग घाट पर भीषण आग।
- 4 फरवरी: हॉट एयर बैलून हादसा, जिसमें 6 श्रद्धालु झुलसे।
लगातार हो रही घटनाओं ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रशासन का क्या कहना है?
प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक जांच में बैलून में ज्यादा दबाव से हीलियम गैस भरने की वजह से यह धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications