Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर Harsha Richhariya करेंगी अमृत स्नान? जानिए क्यों कहा-'अब डर नहीं'
Mahakumbh 2025 (हर्षा रिछारिया) Hindi: महाकुंभ 2025 में वायरल साध्वी के नाम से मशहूर हुईं हर्षा रिछारिया को लेकर अखाड़ों में ही बहस छिड़ गई हैं। जहां कुछ अखाड़ों ने उनके संतों के साथ स्नान करने, भगवा वस्त्र पहनकर महाकुंभ में घूमने पर आपत्ति जताई है।
तो वहीं दूसरी ओर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, शंकराचार्य ने भी कहा है कि 'जो महिला अभी तक ये तय नहीं कर पाई कि उसे संन्यासी बनना हो या शादी करनी है, वो भगवा वस्र पहनकर कुंभ में कैसे घूम सकती है, वो संतो के साथ रथ पर कैसे घूम सकती है?'

हर्षा ने विवादों के बीच महाकुंभ छोड़ने का ऐलान किया था (Mahakumbh 2025)
मॉडल-एंकर से साधवी बनीं हर्षा ने विवादों के बीच महाकुंभ छोड़ने का ऐलान किया था तो वहीं अब दूसरी ओर निरंजनी अखाड़ा हर्षा रिछारिया के साथ खड़ा हो गया है। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि 'हर्षा का सनातन धर्म के प्रति लगाव और प्रेम अनुपम है, वो ईश्वर को मानती हैं और उनके लगाव के चलते ही महाकुंभ में आईं, इस बात के लिए उनकी तारीफ करना चाहिए ना कि आलोचना, उन्हें जबरदस्ती निशाना बनाया जा रहा है। एक भक्त से इतने सारे सवाल पूछना उचित नहीं हैं।'
निरंजनी अखाड़े ने किया हर्षा रिछारिया का समर्थन (Mahakumbh 2025 )
'उन्होंने तो नारी सशक्तीकरण का एक सुंदर उदाहरण पेश किया है इसलिए निरंजनी अखाड़ा उनका समर्थन करता है और उन्हें दूसरे शाही स्नान यानी कि मौनी अमावस्या पर रथ पर बिठाया जाएगा और वो संतों के साथ अमृत स्नान करेंगी।'
मैंने कुछ गलत नहीं किया:हर्षा रिछारिया
हालांकि हर्षा ने इस बात पर तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि 'मैंने कुछ गलत नहीं किया, सनातन प्रेम और अपने गुरु के कहने से वो महाकुंभ का हिस्सा बनी थीं, लेकिन मेरी वजह से कोई मेरे गुरु पर उंगली उठाए, ये मुझे अच्छा नहीं लगेगा इसलिए मैंने महाकुंभ से वापस जाने का फैसला किया था लेकिन अब निरंजनी अखाड़े की बात सुनने के बाद मन में शांति है और कोई भय नहीं है।'
'वो साध्वी जरूर हैं लेकिन वो संन्यास नहीं लेने जा रही हैं' (Mahakumbh 2025 )
इससे पहले उन्होंने कहा था कि 'वो साध्वी जरूर हैं लेकिन वो संन्यास नहीं लेने जा रही हैं इसलिए वो भौतिक जीवन जी रही हैं और एक नार्मल लड़की की तरह ही वो भी शादी करेंगी।' मालूम हो कि देखने में बेहद ही खूबसूरत हर्षा रिछारिया और उनकी फैमिली मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहती हैं लेकिन मूल रूप से वो उत्तराखंड की हैं और जाति से ब्राह्मण हैं।
हर्षा आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं (Mahakumbh 2025 )
उनकी उम्र 31 साल है और वो आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं, अपने इंस्टाग्राम पेज पर हर्षा ने खुद को एंकर, मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बताया है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हर्षा के घर की माली हालत अच्छी नहीं थी इसलिए उन्होंने बहुत ही कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।
हर्षा की जटाओं पर भी सवाल उठ रहे है (Mahakumbh 2025 )
महाकुंभ में वो अपनी सुंदरता और मोहक अंदाज की वजह से लोकप्रिय हुईं तो वहीं सोशल मीडिया पर उनको लोग ट्रोल भी करने लगे। लोगों ने उनके साध्वी रूप और जटाओं पर भी सवाल उठा दिए हैं, बहुत सारे लोगों को कहना है कि 'उनकी जटाएं भी नकली हैं और उनका सनातन प्रेम भी झूठा है, उन्होंने लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये सब किया है।'
'बेटी का धर्म के प्रति लगाव गलत नहीं है' (Mahakumbh 2025 )
जबकि हर्षा रिछारिया की मां का कहना है कि उनकी बेटी का धर्म के प्रति लगाव गलत नहीं है, उसने उत्तराखंड में दीक्षा ली है, वो अपने गुरु के ही कहने से महाकुंभ गई थी। मेरी बेटी के बारे में गलत बातें कहीं जा रही है लेकिन पूरा परिवार उसके साथ है। उसका पूजा पाठ करना गलत नहीं है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications