Mahakumbh 2025: महिला नागा साध्वी 'मासिक धर्म' के दौरान क्या करती हैं शाही स्नान? जानिए यहां
Mahakumbh 2025 and Mahila Naga Sadhus Hindi: 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ (Mahakumbh 2025) मेले में अभी तक करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। संतो की टोलियां और अलग-अलग तरह के बाबा इस मेले के मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।किसी भी कुंभ मेले में महिला नागा साधु की उपस्थिति काफी मायने रखती है।
आपको बता दें कि नागा साध्वियों का जीवन बहुत ही कठिन होता है, नागा साधु की तरह उन्हें भी जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। महिला नागा साधु भी आम महिला की तरह रजस्वला स्थिति से गुजरती हैं।

प्रकृति के बनाए इस नियम से वो बच नहीं सकती है, ऐसे में सवाल उठता है कि पीरियड्स के दौरान महिला नागा साधु क्या करती हैं? क्या वो स्नान कर सकती हैं? क्या उन्हें पूजा पाठ करने का अधिकार है?
आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से... (Mahakumbh 2025)
- हिंदू धर्म में मासिक धर्म को अशुद्धि से जोड़ा गया है और इस दौरान महिलाओं को पूजा-पाठ से दूर रहने को कहा जाता है।
- वैसे पारंपरिक रूप से इसे शरीर की स्वाभाविक प्रक्रिया माना जाता है जो कि एक महिला के शरीर को प्राकृतिक रूप से पूर्ण करता है।
- नागा साधु और साध्वियां अपने शरीर और मन को सांसारिक बंधनों से मुक्त तो करती हैं लेकिन कुदरत के नियमों से खुद को अलग नहीं कर सकती हैं इसलिए उन्हें भी मासिक धर्म के दौरान होने वाली पीड़ा से गुजरना पड़ता है।
- मासिक धर्म को साध्वियां अपने आध्यात्मिक अनुशासन का हिस्सा मानती हैं और इस दौरान कठोर नियमों को पालन करती हैं।
क्या करती हैं और क्या नहीं करती हैं? (Mahakumbh 2025)
- मासिक धर्म के दौरान वो साधारण दिनों की तरह अभ्यास करती हैं लेकिन वो योग साधना नहीं कर सकतीं।
- पीरियड्स के दौरान महिला नागा साधु या साध्वी पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर सकती हैं।
- हालांकि साध्वियां अपने मासिक धर्म के दौरान अतिरिक्त स्वच्छता और नियमों का पालन करती हैं।
- महिला नागा साधुओं को कहा जाता है कि मासिक धर्म के दौरान वो गंगाजल को हाथ में लेकर अपने शरीर पर छिड़क लें, इससे शुद्धिकरण की नजर से देखा जाता है।
- इस दौरान महिलाएं खुद के शरीर को राख से लपेटे रहती हैं, जो कि उन्हें दर्द से राहत देता है।
- महिला नागा साधुओं को पीरियड्स के दौरान पैड इस्तेमाल नहीं करती हैं क्योंकि ये सांसरिक चीजों का हिस्सा है, इस दौरान वो केवल कपड़ों का इस्तेमाल करती हैं।
- नागा साध्वियां इस विषय को निजी मानती हैं और इस बारे में बहुत कम लोगों को ही मालूम होता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications