Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगातार क्यों लग रही है आग?
Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ स्थल पर एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 में हरिश्चंद्र मार्ग के पास एक खाली झोपड़ी में गुरुवार(13 फरवरी 2025) को आग लग गई।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, प्रशासन द्वारा तैनात कर्मियों द्वारा आग बुझा दी गई और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले भी मेला क्षेत्र में कई बार आग लग चुकी है।

पुलिस लाइन कैंप में भी लगी थी आज
वहीं आज ही कुंभ मेले क्षेत्र में दो जगहों पर आग लगी थी। पहली आग बिंदु माधव मार्ग स्थित पुलिस लाइन कैंप में लगी। जहां दो टेंट कॉटेज पूरी तरह से जल गए। वहीं दूसरी आग सेक्टर 18 में हरिश्चंद्र मार्ग के पास एक खाली झोपड़ी में लगी। लेकिन प्रशासन की तत्परता की वजह से दोनों जगहों पर जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।
इस वजह से लग रही है आग
दरअसल, कुंभ मेले क्षेत्र में आग लगने की कई वजहें है। वहीं पर बड़ी संख्या में लोग टेंट बना कर रह रहे हैं। अधिकतर टेंट प्लास्टिक या कपड़े का है। जिसमें आसानी से आग पकड़ लेती है। वहीं मेले में शॉर्ट सर्किट के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। शॉर्ट सर्किट से टेंट में आग जल्दी पकड़ लेती है। यही वजह से कि मेला क्षेत्र में अगलगी की घटना सामने आ रही है।
अब तक 46 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी
13 जनवरी, 2025) से शुरू हुआ महाकुंभ 2025 दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक अब तक अब तक 46 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। यह भव्य आयोजन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। जिसमें अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं।
पीएम मोदी भी लगा चुके हैं डुबकी
बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 5 फरवरी को प्रयाग राज पहुंच कर संगम में डुबकी लगाई थी। वहीं हर दिन आम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में VIP लोग भी कुंभ मेले में डुबकी लगा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने कुंभ में डुबकी लगा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications