कौन है ये शख्‍स? जो प्रयागराज महाकुंभ में दुनिया भर के लोगों को करवा रहा डिजिटल संगम स्‍नान? VIDEO

Mahakumbh 2025 digital Snan: महाकुंभ 2025 अब 25 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर अंतिम अमृत स्‍नान के साथ ही संपन्‍न होने वाला है। 13 जनवरी को प्रयागराज नगरी में शुरू हुआ महाकुंभ शुरूआत से ही अघोरी बाबाओं, साधु सन्‍यासियों, धार्मिक अनुष्‍ठानों के साथ अन्‍य कई अनोखे कारणों से देश ही नहीं दुनिया भर में सुर्खियां बना।

आईआईटियन बाबा, माला बेचने वाली माेनालिसा समेत अन्‍य कई साधारण लोग अजीबों-गरीब वजहों से खूब चर्चा में रहे और महाकुंभ की बदौलत महशूर होने के साथ मालामाल भी हुए। वहीं अब एक शख्‍स का महाकुंभ से जुड़ा अनोखा स्टार्टअप आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे कमाई करने का नेक्स्ट लेवल आइडिया बता रहे हैं।

mahakumbh

बता दें महाकुंभ में पवित्र संगम स्‍नान करने के लिए अब तक करोड़ों की संख्‍या में स्‍नान करने श्रृद्धालु पहुंच चुके हैं और शिवरात्रि को आखिरी महाकुंभ अमृत स्‍नान के लिए करोड़ों लाेग प्रायगराज में पहुंच रहे, इसके बावजूद करोड़ों की संख्‍या में अभी बहुत से लोग हैं जो महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने नहीं पहुंच पाए हैं इस शख्‍स का स्‍टार्टअप ऐसे ही लोंगों के लिए है।

दरससल, ये शख्‍स प्रयागराज महाकुंभ में देश- दुनिया भर के लोगों को 'डिजिटल स्नान' करवा कर मोटी कमाई कर रहा है। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये शख्‍स और कैसे बिना आए लोगों को डिजीटल स्‍नान करवा रहा है?

कैसे लोगों को करवा रहा डिजिटल संगम स्‍नान?

इस वीडियो में नजर आ रहे शख्‍स ने बताया कि जो लोग महाकुंभ में नहीं आ सके है उन्‍हें मैं डिजिटल स्‍नान करवाता हूं। लोगों की हाथ में पासपोर्ट साइज फोटो लिए हुए शख्‍स ने बताया कि लोग उसके व्‍हाटसअप नंबर पर अपनी फोटो भेजे जिसे वह प्रिंट करेंगे और उनकी ओर से संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे। उसने हाथ में ली हुई फोटो को संगम में डुबली लगवाकर 'डिजिटल फोटो स्नान' करवाते हुए भी दिखाया।

एक श्रृंद्धालु के डिजीटल स्‍नान में कितने पैसे ले रहा?

वीडियो में इसने बताया कि फोटो भेजने के 24 घंटे के भीतर डिजिटल स्‍नान करवा देगा। उसने बताया कि 1,100 रुपये के शुल्क देकर इस तरह से घर बैठे लोग डिजिटल पवित्र महाकुंभ तीर्थयात्रा का अनुभव कर सकते हैं।

नेक्स्ट लेवल एआई आइडिया

आकाश बनर्जी नाम के इंस्‍टाग्राम यूजर ने महाकुंभ में लोगों को डिजिटल स्‍नान करवाने वाले शख्‍स की विडियो क्लिप शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा "नेक्स्ट लेवल एआई आइडिया। अगली यूनिकॉर्न कंपनी देखी गई।"

कौन है ये शख्‍स

देश-दुनिया के लोगों को महाकुंभ में शारीरिक रूप से बिना आए डिजिटल स्‍नान करवाने वाले इस शख्‍स का नाम दीपक गोयल है और प्रयागराज का ही रहने वाला है। महाकुंभ में लोगों को डिजिटल स्‍नान करवाने के लिए इसने प्रयागराज इंटररप्राइजेज के नाम पर स्‍टार्टअप शुरू किया है। जिसका जिक्र इन्‍होंने अपने वीडियो में भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+