Mahak Pari reels पर फिर एक्शन, कोर्ट की चेतावनी के बावजूद पोस्ट की गई रील, वीडियो हटा और अकाउंट फ्रीज
Mahak Pari reels: उत्तर प्रदेश के संभल से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली इंस्टाग्राम क्रिएटर 'महक-परी' एक बार फिर विवादों में हैं। अदालत से शर्तों के साथ मिली जमानत को दरकिनार करते हुए उन्होंने एक बार फिर भड़काऊ वीडियो साझा कर दिया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
संभल पुलिस ने पहले ही उन्हें चेतावनी दी थी कि अश्लील कंटेंट दोबारा साझा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके महक ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी 'Mehakpari143' को फ्रीज कर दिया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, यह हरकत अदालत के निर्देशों की खुली अवहेलना है। पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगली बार ऐसा करने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा बल्कि उन्हें सीधे गिरफ्तार किया जाएगा।
कोर्ट की शर्तें फिर रहीं बेअसर
कोर्ट ने पिछली सुनवाई में साफ किया था कि महक और उनकी बहन को सभी आपत्तिजनक वीडियो हटाने होंगे। इसके अलावा भविष्य में कोई भी आपत्तिजनक, अश्लील या समाज में उथल-पुथल मचाने वाली सामग्री पोस्ट नहीं की जा सकती।
महक-परी को सोशल मीडिया पर शालीनता बनाए रखने का भी आदेश दिया गया था। लेकिन जमानत मिलते ही उन्होंने फिर वही किया जिसके लिए पहले से घिरी हुई थीं। पुलिस की निगरानी में आते ही नया वीडियो भी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया।
कमाई के लिए अश्लीलता
पुलिस की जांच में पता चला है कि 'महक-परी' अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए हर महीने 25,000 से 30,000 रुपए तक की कमाई कर रही थीं। कंटेंट के नाम पर तैयार की गई ये वीडियो न केवल अश्लील थीं बल्कि युवाओं को भड़काने वाली भी थीं।
इस बात की पुष्टि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद पुराने वीडियोज़ से होती है जिनमें गालियों, अभद्र भाषा और अश्लील इशारों का खुला प्रयोग किया गया है। पुलिस अब उन सभी वीडियोज़ को हटाने के लिए दबाव बना रही है।
महक और परी की इन हरकतों से गांव के लोग भी नाराज़ हैं। कई ग्रामीणों ने यह तक कह दिया कि ऐसी सामग्री बनाने वालों को समाज में स्थान नहीं मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, यह सिर्फ कानून का नहीं, समाज के नैतिक मूल्यों का भी अपमान है।












Click it and Unblock the Notifications