Maha Kumbh 2025 Special Train: तिरुपति-बनारस-विजयवाड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
Maha Kumbh 2025 Special Train: महाकुंभ-2025 के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुपति-बनारस-विजयवाड़ा कुम्भ मेला विशेष गाड़ी (07107/07108) चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 18 जनवरी से 24 फरवरी, 2025 तक कुल चार फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
तिरुपति-बनारस विशेष ट्रेन का शेड्यूल
07107 तिरुपति-बनारस कुम्भ मेला विशेष गाड़ी तिरुपति से 18 जनवरी, 08, 15 और 22 फरवरी, 2025 को रात्रि 20:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गुडूर, नेल्लूर, विजयवाड़ा, रायगढ़, रांची, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, और अन्य प्रमुख स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 15:45 बजे बनारस पहुंचेगी।

बनारस-विजयवाड़ा विशेष ट्रेन का शेड्यूल
07108 बनारस-विजयवाड़ा कुम्भ मेला विशेष गाड़ी बनारस से 20 जनवरी, 10, 17 और 24 फरवरी, 2025 को शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, झारसुगुड़ा, राउरकेला, और अन्य स्टेशनों से गुजरते हुए तीसरे दिन सुबह 05:30 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी।
ट्रेन में रहेंगे विशेष कोच
इस विशेष ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 09, और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 कोच शामिल होंगे।
महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव और समय
यह ट्रेन अपने मार्ग में गुडूर, नेल्लूर, ओंगोल, विजयवाड़ा, झारसुगुड़ा, रांची, और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों को इन स्टेशनों पर सुविधाजनक ठहराव का लाभ मिलेगा। महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रियों की उम्मीद को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई गई है। टिकट बुकिंग ऑनलाइन और रेलवे आरक्षण केंद्रों पर उपलब्ध है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान सभी नियमों और सुरक्षा उपायों का पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications