यूपी में माफिया बेकाबू, आजमगढ़ में जेल से मांगी 20 लाख की रंगदारी
पूर्वांचल के एक बड़े माफिया ने एक डॉक्टर से 20 लाख रुपए की फिरौती मांंगी है और रुपए न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में योगी सरकार माफिया, बाहुबली, बड़े अपराधी को दूसरे जेलों में स्थानांतरण कर जेल से संचालित अपराध को रोकने की कोशिश में लगी है। इसके बाद भी अपराध का पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसी बीच जेल में बंद पूर्वांचल के एक बड़े माफिया ने मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस से 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। रुपए ना देने पर देख लेने की धमकी दी है। माफिया की धमकी के बाद सीएमएस सहित अन्य डॉक्टरों में हडकंप मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

धमकी के बाद दहशत में सीएमसएस
मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस जीएल केसरवानी के मोबाइल नम्बर पर सोमवार को एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को कुंटू सिंह बताया और जेल से फोन करने की बात कही। इसके बाद उसने कहा कि आप इस समय काफी रुपया कमा रहे हैं। बुधवार को मेरी जमानत है। इसके लिए आप 20 लाख रुपये दे दिजिए। माफिया की इस डिमांड पर जब सीएमएस ने असमर्थता जताई तो उसने देख लेने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद सीएमएस काफी दहशत में आ गये। इस बात की जानकारी उन्होंने डाक्टरों की दी तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गयी।
पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड में आरोपी है कुंटू
माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव का निवासी है। इसके ऊपर हत्या, लूट और फिरौती के करीब 4 दर्जन मामले चल रहे है। बसपा के पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड में भी यह मुख्य आरोपी है और काफी लम्बे समय से जेल में बन्द है। इसका पूर्वान्चल के आजमगढ, मउ, बलिया और जौनपुर में काफी दबदबा भी है।
{promotion-urls}
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications