UPSRTC की बसों में 5 क्विंटल से ज्यादा नहीं जाएगा लगेज, यात्री ले जाएंगे सिर्फ 20 किलो सामान
उत्तर प्रदेश में रोडवेज की बसों से बिना बुक कारण अब यात्री समान नहीं ले जा सकेंगे। इसके लिए परिवहन निगम द्वारा नया नियम बना दिया गया है। नए नियम के अनुसार अब बस से सफर करने वाले यात्री 20 किलो तक के वजन का सामान ले जा सकेंगे।
इसके अलावा पूरी बस में 5 क्विंटल से अधिक का सामान नहीं जा पाएगा। इसके अलावा परिवहन निगम द्वारा व्यावसायिक सामानों के लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया है। जिसका असर उत्तर प्रदेश में बस से सफर करने और सामान लाने ले जाने वाले लोगों पर पड़ेगा।

वहीं पूरी बस में 5 क्विंटल से अधिक सामान नहीं ले जाया जा सकता है। यदि ऐसा पाया जाता है तो बस के चालक और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा नए निर्देश जारी किए जाने के बाद अब बस यात्रियों को सामान ले जाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।
दुर्घटनाओं की संभावना और राजस्व हानि के चलते लिया गया फैसला
नियम लागू करने के पीछे का तर्क बताया गया कि बसों से सफर करने वाले यात्री क्षमता से अधिक सामान लेकर सफर करते हैं। समान अधिक लोड होने के चलते बस के दुर्घटना होने की संभावना है बढ़ जाती हैं। इसके अलावा सरकार को राजस्व का नुकसान भी होता है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा यह आदेश लागू किया गया है। कहा यह भी गया है कि बसों में समान अधिक लोड हो जाने के चलते सफर करने वाले यात्रियों को बैठाने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
ऐसे में इसे लेकर नया नियम लागू कर दिया गया है। रोडवेज की बसों में अब कमर्शियल सामान ले जाने के लिए बुकिंग करना पड़ेगा। इतना ही नहीं बुकिंग करने के दौरान बुकिंग करने वाले व्यक्ति को मौके पर उपस्थित होना पड़ेगा। नए नियम के अनुसार अब बिना बुकिंग कराई कोई भी सामान बस से नहीं ले जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications