लखनऊ: विवेक हत्याकांड के जरिए मायावती ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ। लखनऊ में हुए विवेक हत्याकांड के बाद जहां सरकार की तरफ से परिवार को हरसंभव मदद दी जा रही है वहीं अन्य पार्टियां योगी सरकार को निशाना बनाने से नहीं चूक रही हैं। एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ब्राह्मणों के साथ शोषण कर रही है। मायावती ने इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ लापरवाह अफसरों पर भी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को पीड़ित परिवार के आवास पर भेजा है।

प्रेस कॉन्फेंस में बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि इस दुख की घड़ी में बहुजन समाज पार्टी मृतक परिवार के साथ खड़ी है। वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के मंत्री मामले को दबाने में लगे हैं। बता दें कि इससे पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने की बात कही थी।
इससे पहले आज मृतक विवेक तिवारी की पत्नी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उनके साथ सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि रविवार को ही सीएम योगी ने कल्पना तिवारी से फोन पर बात की थी। सीएम योगी ने उनसे बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। योगी ने फोन पर कहा उन्हें कहा था कि डिप्टी सीएम के जरिए वह किसी भी तरह की मदद मांग सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications