VIDEO: मॉल में सिपाही ने वर्दी के नीचे छिपाई 3 शर्ट, पकड़े जाने पर जमकर हुई पिटाई

लखनऊ: चोरों और बदमाशों को सबक सिखाने का दावा करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है, जहां राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी मॉल में चोरी करते पकड़ा गया। इसके बाद उसकी वहीं पर जमकर पिटाई हुई। पहले तो जवान ने मॉल प्रबंधन के साथ समझौता कर लिया था, लेकिन बाद में घटना का वीडियो वायरल हुआ। इस पर आला अधिकारियों ने आरोपी जवान को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए।

V मार्ट गया था सिपाही

V मार्ट गया था सिपाही

जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदेश कुमार खरीदारी करने के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित V मार्ट गया था। पहले तो उसने ढेर सारे कपड़े देखे, इसके बाद कुछ कपड़े लेकर ट्रायल रूम चला गया। चश्मदीदों के मुताबिक ट्रायल रूम से निकलकर आरोपी सिपाही सीधे बाहर की ओर जाने लगा। जिस वजह से गेट पर लगे सेंसर ने उसे पकड़ लिया। आनन-फानन में वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने सिपाही आदेश कुमार को रोककर तलाशी ली। जिससे उसकी चोरी पकड़ी गई।

पैसे देकर बनवाए बिल

पैसे देकर बनवाए बिल

तलाशी के दौरान पता चला कि सिपाही ने अपनी वर्दी के नीचे तीन शर्ट पहन ली थी। इसके बाद बिल करवाने की जगह वो उसे चोरी कर ले जाने लगा। जिससे नाराज मार्ट के कर्मचारियों ने सिपाही की पिटाई की और उसका वीडियो भी बना लिया। इंस्पेक्टर हुसैनगंज दिनेश कुमार बिष्ट के मुताबिक शुरुआत में सिपाही ने मार्ट प्रबंधन के साथ समझौता कर लिया था। साथ ही पैसे देकर सभी कपड़ों का बिल बनवा लिया। बाद में जब इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को लगी तो आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।

मारपीट करने वालों की तलाश

इंस्पेक्टर बिष्ट के मुताबिक सिपाही के साथ मारपीट करने वाले लोगों की पहचान पुलिस कर रही है। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+