VIDEO: वुमन हेल्पलाइन के नाम पर बने चौहारे पर महिला ने शराब पीकर काटा बवाल
लखनऊ। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नशे में धुत युवतियां जमकर हंगामा कर रही हैं। एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के 1090 चौराहे पर देर रात देखने को मिला। यहां नशे में धुत दो युवतियों ने पहले ओला कार के अंदर जमकर शराब पी और फिर बाहर निकलकर वहां मौजूद परिवारों से अभद्रता शुरू की।

नशे में टल्ली होने के बाद बवाल करने का ये मामला गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के 1090 चौराहे का है। जहां दो महिलाओं में शराब के नशे में चूर होकर खूब बवाल काटा। मामला तूल पकड़ने पर जनता ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने नशे में धुत हंगामा कर रही युवतियों को समझाने का प्रयास किया तो उल्टा युवतियां पुलिस से ही भिड़ गईं। इस पर पुलिस ने महिला कांस्टेबलों को बुला कर युवतियों को थाने पहुंचाया। युवतियों ने थाने में भी हंगामा शुरू किया काफी देर हंगामे के बाद जब युवतियों का नशा उतरा तब वह शांत हुई इसके बाद पुलिस ने देर रात शांति भंग की धाराओं में उनका चालान कर युवतियों को छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- पुलिस छापेमारी में मिला अजीबोगरीब जानवर, शक्तिवर्धक दवाएं बनाने को ले जा रहे थे विदेश












Click it and Unblock the Notifications