उबर कैब से हुई कार की जबरदस्त टक्कर, यूपी के दरोगा की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना आलमबाग क्षेत्र अंतर्गत, कमांड हॉस्पिटल के सामने टैक्सी और उबर गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया। दोनों गाड़ियों में भिड़ंत इतनी तेज थी कि टैक्सी में सवार सब इंस्पेक्टर की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही 2 अन्य लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को वहीं पास के स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सब इंस्पेक्टर को ट्रामा सेंटर ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

lucknow sub inspector died in road accident 2 other injured

आलमबाग के पास हुए दर्दनाक हादसे में सब इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार सिंह जो कि शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात थे उनकी मौत हो गई। अपने रिश्तेदार को लखनऊ के पीजीआई में देखने आए थे। दरअसल उनके एक रिश्तेदार की तबीयत खराब थी जो PGI हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हीं को देखकर वापस शाहजहांपुर जाने के लिए जब इंद्रेश कुमार निकले। उसी दौरान आलमबाग क्षेत्र अंतर्गत कमांड हॉस्पिटल के पास उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि इंद्रेश कुमार टैक्सी से जा रहे थे। वहीं उबर गाड़ी की जोरदार टक्कर लगने से यह दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+