रिवाल्वर के साथ फिल्मी एंट्री और फिर सड़क पर करने लगा बदतमीजी, लखनऊ में धरा गया डुप्लीकेट 'सलमान खान'

Duplicate Salman Khan Arrested: क्या हो अगर सड़क पर अचानक सलमान खान जैसा दिखने वाला कोई शख्स फिल्मी स्टाइल में एंट्री ले और लोगों से बदतमीजी करने लगे? कुछ ऐसा ही हुआ यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में।

जहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जो खुद को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की तरह दिखाने की कोशिश कर रहा था। या सीधा कहे कि वो सलमान खान का डुप्लीकेट था। जो सोशल मीडिया पर रील बनाकर व्यूज कमाता है।

Lucknow Duplicate Salman Khan Arrested

सलमान के डुप्लीकेट ने मचाया बवाल

सलमान के डुप्लीकेट जिसका नाम आजम अली अंसारी है, वो ठाकुरगंज के ग्लोब कैफे के सामने सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब उसने बीच सड़क पर जाम लगा दिया और राहगीरों से झगड़ने लगा। इस दौरान वह एक लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ भी पोज दे रहा था, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस की एंट्री और धरा गया डुप्लीकेट सलमान

जैसे ही पुलिस को इस तमाशे की सूचना मिली, ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी पाई गई।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, "बीच सड़क पर जाम लगाकर हथियार के साथ वीडियो बनाना एक गंभीर अपराध हो सकता था। कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी, इसलिए तुरंत कार्रवाई की गई।"

मुंबई में भी हो चुका गिरफ्तार

बता दें कि करीब 6 महीने पहलेस अजाम अंसारी को मुंबई की बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।। उसने सलमान खान के बंगले गैलेक्सी के बाहर वीडियो शूट करते हुए पाया गया। बताया जाता है कि अंसारी वो तीन-चार दिनों से मुंबई के अलग-अलग इलाके में सलमान खान की एक्टिंग करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+