लखनऊ: इलाज के बाद होश आते ही डॉक्टर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगा मरीज

लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थानाक्षेत्र स्थित लोहिया अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बेहोशी की हालत में आया मरीज एका-एक होश में आ गया और एक-एक करके अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर्स, इन्टर्नस और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा। मरीज के इस बर्ताव से पूरे इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई और वहां पर मौजूद मरीज किसी तरह अपने आपको उससे बचाने में जुट गए। इसके बाद किसी तरह लोगों ने खुद को उससे बचाया और मरीज के तीमारदारों ने विभूतिखंड पुलिस को सूचना दी।

lucknow patient beaten doctors and staff after getting conscious


सूचना मिलते ही मौके पर विभूतिखंड पुलिस पहुंची गई और तभी युवक का हाई वोटेज ड्रामा बंद हो गया जिसके बाद उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर धर दबोचा। पुलिस के दबोचते ही आरोपी पुलिसकर्मियों से झड़प कर भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन नहीं भाग सका। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने लाकर पूरे मामले की पूछताछ करने में जुट गई है। विभूतिखंड पुलिस का कहना है कि आरोपी मनीष इंदिरानगर का निवासी है। उसके परिजन बेहोशी की हालत में उसे लोहिया लाए थे कि तभी वह होश में आ गया और डॉक्टरों से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+