Amethi loksabha: जो राम का नहीं,वह किसी के काम का नहीं, स्मृति ईरानी ने फिर राहुल गांधी पर कसा तंज
UP News: उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल अमेठी लोकसभा सीट पर रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नेएक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि रंग बदलते हुए आप लोगों ने देखा होगा, यहां तो राहुल गांधी ने परिवार ही बदल दिया। राहुल गांधी ने वायनाड में कहा था कि वायानाड मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को वायानाड में चुनाव के बाद गांधी परिवार का काफिला अमेठी आएगा।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के रणवीर नगर गांव में शिव मंदिर के निकट आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो राम का नहीं वह किसी के काम का नहीं। मिर्च मसाला लगाने राहुल गांधी 26 अप्रैल के बाद अमेठी पहुचेंगे।
स्मृति ने कहा कि यह सब जानते है कि अमेठी से हमारा 10 वर्ष का रिश्ता है। हम एक-दूसरे साथ सुख दुख में बैठते है। यह रिश्ता अमेठी के लोगो से आज भी बरकरार है। राहुल गांधी का रिश्ता अमेठी से 15 वर्ष का रहा, जब वह वायनाड गए, तब उन्होने अमेठी से रिश्ता तोड़कर साबित कर दिया कि वायनाड ही उनका परिवार है।
स्मृति ईरानी ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री मोदी सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 20 मई को कमल के फूल का बटन दबाओ बदले में मुफ्त में मकान और राशन पाओ। देश के पीएम आपके बारे में सोचते हैं और आपके लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अमेठी में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए अपने पक्ष में जनसमर्थन जुटाने की अपील की ।
यह भी पढ़ें प्रियंका गांधी के रास्ते पर गुलाब की जगह कांटें, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने जारी किया पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications