कट ऑफ कम करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई जख्मीं

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज फिर पुलिस ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में कट ऑफ कम करने की मांग कर रहे अभ्यर्थिोंयों के ऊपर लाठियां बरसाईं। ये अभ्यर्थी 68500 सहायक शिक्षक भर्ती का कॉऑफ कम करने के लिए मांग कर रहे थे, जिसे हाईकोर्ट ने कम करने से मना कर दिया था। इन लोगों की मांग थी कि सरकार कोर्ट में कटऑफ कम करने की अपील करे। विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई अभ्यर्थियों को चोटें आई हैं।

lucknow lathicharge on teachers recruitment candidate

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग की सहायक अध्यापक के 68500 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए सरकार ने 40 और 45 फीसदी कटऑफ निर्धारित की थी जिसे बाद में कम करके 30 और 33 फीसदी कर दिया गया था। परीक्षा के बाद एक अभ्यर्थी ने कम की गई कटऑफ को कोर्ट में चैलेंज किया जिसके बाद हाईकोर्ट ने कटऑफ कम करने के आदेश पर रोक लगा थी। इसके बाद विभाग ने 40 और 45 फीसदी कटऑफ वालों को ही शिक्षक भर्ती में क्वालिफाई माना। इसके चलते हजारों अभ्यर्थी भर्ती से बाहर हो गए।

इस भर्ती में अभी भी करीब 27 हजार पद खाली हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार कोर्ट में जाकर कटऑफ कम कराने के लिए राहत का आदेश लेकर आए। अभ्यर्थियों के अनुसार सरकार की लचर पैरवी के चलते ही अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिली। लंबे समय से अभ्यर्थी कटऑफ कम करके भर्ती की मांग कर रहे हैं। आज अचानक सैंकड़ों अभ्यर्थी विधानसभा के सामने पहुंचकर रोड जाम करके प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर उनको हटाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+